सहारनपुर। तीन महीने पहले हुई शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा रहने लगा। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसमें पति के घरवालों ने भी अपने बेटे का ही साथ दिया। अब मामला कोर्ट में पहुंच गया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने अपने साथियों के साथ उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था, जिसके बाद उसने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें: रिटायर्ड हेड कांस्टेबल की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हुआ कुछ ऐसा कि श्मशान घाट से शव पहुंच गया मोर्चरी
थाना मंडी क्षेत्र के कमेला कॉलोनी निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपने साथियों के मिलकर धारदार हथियार से हमला किया। महिला ने बताया कि पति और ससुराल वालों की तरफ से टी-20 पल्सर बाइक और दो लाख की मांग की जा रही थी। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये नहीं देने पर उसने तीन तलाक दे दिया है। अब मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट में तारीख थी, लेकिन उसने पहले ही घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से महिला पर हमला किया है। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह भी पढ़ें: Weather Update: West UP के मौसम में ठंडक से कोहरा और प्रदूषण का बढ़ा खतरा, रखें अपना ख्याल
पीड़िता ने बताया कि तीन महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। दस दिन बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लग गए थे। तभी से उसे परेशान किया जा रहा था। महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मामले में जांच कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Meerut में Delhi Police का छापा, हिस्ट्रीशीटर राहुल काला के गोदाम से मिले चोरी हुई 47 बाइकों के इंजन