meerut: गुलाबी ठंड के बीच आज मेरठ में दिन निकलते ही जय श्रीराम के नारों की गूंज सुनाई दे रही थी। घर से बाहर निकलकर देखा तो सड़के भगवा कलर में रंगी हुई दिखाई पड़ी। बाद में पता चला कि राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि का एकत्रिकरण चल रहा है। उसी के निमित्त शहर में भगवा रैली का आयोजन किया गया है।
रैली की शुरुआत जिमखाना मैदान से हुई। रैली में भारी संख्या में दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन शामिल रहे। रैली महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से निकली। रैली में शामिल राम भक्तों का जगह-जगह स्वागत किया गया। रामभक्तों ने शहरभर में जय श्रीराम के नारे लगाए। रैली का शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत भी किया गया। रैली का सबसे जोरदार स्वागत शास्त्रीनगर स्थित मंडल प्रभारी प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के कार्यालय पर हुआ। जहां पर राम धुन और जय श्रीराम के नारों के बीच राम भक्तों को फल और लडडू बांटे गए। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों ने रैली में चल रहे लोगों पर पुष्प वर्षा की। रैली जिस क्षेत्र से निकली उसको भगवा ध्वजों से सजाया गया था। जगह-जगह रंगोली बनाई गई थी।
lucknow: अब वाहनों की RC हो जाएगी स्मार्ट, ATM की की तरह पॅाकेट में रख सकेंगे वाहन स्वामी
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शुरू हो रहे निधि समर्पण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संघ परिवार की ओर से निकाली गई इस रैली में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य अनुषागिक संगठनों ने सहभागिता की। भारत माता की जय, जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा माहौल गुंजायमान हो उठा। श्रीराम के चित्र से सुशोभित धर्म ध्वजाओं को मुक्त हवा में लहराता देखकर राह में हर व्यक्ति का मन आनंदित व राममय होता रहा। अंत में रैली समापन श्रीमनोहरनाथ मंदिर में किया गया।
मुरादनगर हादसे के जिम्मेदार ठेकेदार, इंजीनियर से नुकसान की पाई-पाई वसूलेगी सरकार