हाथरस। आरएसएस की शाखा सक्षम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राहुल देव शर्मा ने सोमवार अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। अलीगढ़ रोड स्थित शिल्पा गेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम का संचालन उपवेश कौशिक ने किया। जिला संयोजक राहुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सक्षम प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी रामकुमार मिश्रा के दिशा निर्देशन में सक्षम की जिला टीम का गठन किया गया। राहुल देव शर्मा ने बताया कि RSS की सक्षम प्रकोष्ठ जिले में विकलांग, नेत्रहीन और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कार्य करेगी।
Budegt 2021: जाने बजट के बाद क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता ?
26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर परेड के बाद से जानिए कितने किसान हो गए लापता
शिल्पा गेस्ट हाउस को बनाया कारर्यालय
राहुल देव शर्मा ने मीडिया के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि हाथरस जिले में किसी को भी अगर कोई भी दिव्यांग व्यक्ति दिखाई दें उनको इसकी जानकारी दे दी जाए, जिसके बाद उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। राहुल शर्मा ने बताया कि सक्षम का अस्थाई जिला कार्यालय फिलहाल शिल्पा गेस्ट हाउस को बनाया गया है।
दिल्ली: गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन फिर तेज, उमड़ रही भीड़
Meerut: होटल में चलता मिला सेक्स रैकेट, पुलिस के छापे में हुआ चौकाने वाला खुलासा
इनको मिली जिम्मेदारी
सक्षम की हाथरस टीम में मुकुल दीक्षित को जिला सचिव, मनोज कुमार अग्रवाल किराने वालो को कोषाध्यक्ष, डॉ. रघुकुल तिलक दुबे एवं रूपेश गुप्ता को उपाध्यक्ष, मनीष गुप्ता, नितेन्द्र गौड़, सोमेश रावत एवं विमल ठेनुआ को सहसचिव, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता दुबे, कार्यालय प्रमुख विशाल पौरुष, युवा प्रमुख सुमित शर्मा, प्रचार विभाग प्रमुख संदीप शर्मा एवं एडवोकेसी प्रमुख अशोक अग्रवाल एडo शिल्पा गेस्ट हाउस वालो को बनाया गया है।