bulandshar: शुक्रवार के देर रात गोतस्करों की शामत आ गई। मुखबिर की सूचना पर जहांगीराबाद पुलिस ने 500 किलो गोमांस के साथ के दबोच लिया। पुलिस को देखकर गोतस्कर गोलियां चलाने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की दो गोतस्करों को गोली लगी। गोलियों की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालाकि फायदा उठाकर अन्य गोतस्कर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अन्य गोतस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस रातभर जंगलों की खाक छानती रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
meerut: अब शबनम को फांसी पर लटकाएगा पवन जल्लाद, अपने ही परिवार के 7 लोगों की हत्यारी है शबनम
जहांगीराबाद पुलिस को जानकारी मिली कि क्षेत्र के गांव रेवाड़ा में भारी मात्रा में गो मांस लेकर कुछ गो तस्कर बेचने के लिए ले जा रहे हैं। मुखबिर से मिली इस सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार गो तस्करों को रोकने की कोशिश की। पुलिस के रोके जाने पर गो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास करते हुए खेत में घुसने लगे। इसी दौरान पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद दो गोतस्कर पुलिस की गोली का शिकार हो गए। जबकि दो अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।
meerut: विधायक के पक्ष में आया प्रधान संघ, अधिकारियों को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
500 किलो गोमांस बरामद
पुलिस ने गोतस्करों से लगभग 500 किलो गोमांस बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में ताहिर निवासी मलकपुर अनूपशहर, शमीम निवासी ग्राम रिवाड़ा जहांगीराबाद का अस्पताल में उपचार चल रहा है। ताहिर ने फरार होने वाले अन्य आरोपियों के नाम असलम मलकपुर, कमरुद्दीन निवासी रिवाड़ा बताया है। जहांगीराबाद पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों व फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं फरार बदमाशों के पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी है। जल्द उन्हे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी भी सूरत में इलाके के अंदर गो-तस्करों को नहीं बक्शा जाएगा। अन्य स्थानों पर भी अभियान चलाकर गोतस्करों को दबोचा जाएगा।
Meerut: भाजपा विधायक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज