लखनऊः त्रिस्तरीय चुनावों के लिए प्रशासन ने कमर कश ली है। परीसीमन का कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। विभागीय जानकारी के अनुसार फरवरी के अंतिम सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य सभी चारों पदों पर एक साथ ही चार चरणों में चुनाव कराने की प्रशासन की तैयारी है। पंचायतराज विभाग मार्च के अंत तक चुनाव कराने की तैयारी में है। जिसकों लेकर तेजी से काम शुरु हो गया है।
Meerut: नगर आयुक्त से मिलीं भाजपा नेत्री, महानगर की सफाई व्यवस्था पर चर्चा
पंचायतराज विभाग की अभी तक की तैयारियों के मुताबिक फरवरी के अंतिम सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है। प्रदेश में पंचायत चुनाव मार्च में हो सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक फरवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में इसकी अधिसूचना जारी हो सकती है। प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार प्रदेश में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य. क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव इस बार एक साथ होंगे। वोटर लिस्ट, परिसीमन और आरक्षण लिस्ट पर काम अंतिम चरण में है। कई जिलों में वार्डों के आरक्षण की पहली लिस्ट भी आ चुकी है। अब इसमें आपत्तियां मांगी गई हैं।
Meerut: नगर आयुक्त ने मानी सफाई कर्मचारियों की मांग! शहर की सफाई व्यवस्था बहाल
26 दिसंबर से एडीओ नियुक्त होंगे प्रशासक
ग्राम पंचायतों में 26 दिसंबर से विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारियों(एडीओ पंचायत) को प्रशासक नियुक्त कर दिया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिलाधिकारी और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष (ब्लाक प्रमुख) का कार्यकाल पूरा होने पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को प्रशासक तैनात किया जाएगा।जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। चुनाव आयोग द्वारा प्रशासनिक स्तर पर जो भी सूचनाएं मांगीं जा रही हैं। वो तुरंत उपलब्ध कराई जा रही है।
चार मतपत्र मिलेंगे
इस बार पंचायत चुनाव में एक मतदाता को चार मतपत्र दिए जाएंगे। मतदाता अलग-अलग चार पदों के लिए अपनी वोट का प्रयोग करेंगे। विभागीय जानकारी के मुताबिक अभी से हर गांव पर नजर रखने के आदेश जारी हो चुके हैं। साथ ही चुनाव को सही ढंग से संपन्न कराने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित उपजिलाधिकारी को सौंपी जा रही है।
—————–