मेरठ। महानगर मेरठ की दशा सुधारने में जुटे नगर आयुक्त मनीष बंसल के आदेश पर मंगलवार को शहर में होर्डिंग हटाओ अभियान चलाया गया। लेफ्टिनेंट यशवंत तोमर के नेतृत्व में निकली नगर निगम की टीम ने शहर में कई जगह अभियान चलाकर अवैध होर्डिंगों को हटवाया। इस दौरान कई स्थानों पर व्यापारियों ने नगर निगम की टीम का विरोध किया।
CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट, जानिए Exam की तारीख
Meerut: दहशत बरकरार, तंदुए ने दिया वन विभाग की टीम को चकमा
नगर निगम सूत्रों के अनुसार अनुसार ईव्ज चौराहे से लेकर अंबेडकर चौराहा कचहरी तक होर्डिंग हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच बड़े होर्डिंग बैनर व 75 छोटे होर्डिंग हटाए गए। इसके साथ ही कई व्यापारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
किसान आंदोलन के जरिए सियासी जमीन बनाने में जुटा रालोद
Hathras: सक्षम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राहुल देव शर्मा ने घोषित की कार्यकारिणी
नगर निगम टीम ने सड़कों पर अवैध कब्जा जमाए बैठे व्यापारियों से दो टूक कहा कि अगर दो दिन के भीतर अवैध होर्डिंग व कब्जा नहीं हटाया गया तो निगम की टीम खुद यह काम करेगी। इस दौरान हवलदार सुनील, अनिल, जितेंद्र व सूबेदार जगबीर के अलावा नगर निगम कर्मचारी मौजूद रहे।