मेरठ। मेरठ महानगर की सफाई व्यवस्था की कमान संभाल चुके नगर आयुक्त मनीष बंसल ने बुधवार को शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों और कई वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने न केवल सफाई व्यवस्था का मुआयना किया, बल्कि गंदगी व लापरवाही मिलने पर कई सफाई सुपरवाइजरों को चेतावनी भी दी।
हस्तिनापुर: भगवान परशुराम प्रतिमा अनावरण समारोह कल, लाखों की संख्या में लोग होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार नगर आयुक्त मनीष बंसल ने बुधवार सुबह सात बजे वार्ड 45, वार्ड 26 और वार्ड 63 का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने इस दौरान सफाई कर्मचारियों का हाजरी रजिस्टर चेक किया व सुबह आठ बजे तक सभी कर्मचारियों की अटेंडेंस लग जाने के आदेश दिए। नगर आयुक्त ने इस दौरान आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी कुलदीप व सावन को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।
Meerut: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, थाने में हंगामे के बाद मुकदमा दर्ज
नगर आयुक्त ने इस दौरान वार्ड 63 के सफाई नायक आदेश को भी सख्त चेतावनी दी। नगर आयुक्त ने वार्ड 26 के सफाई नायक अरुण को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि नगर आयुक्त मनीष बंसल ने महानगर की सफाई व्यवस्था का प्राथमिकता में रखा है। यही वजह है कि वह पहले दिन से ही शहर के वार्डों का औचक निरीक्षण का सफाई व्यवस्था चेक कर रहे हैं। इसके साथ ही गंदगी मिलने पर सफाई नायकों पर सख्त कार्रवाई भी कर रहे हैं।
Report: Pankaj