Hapur: रामपुर जाते वक्त गढमुक्तेश्वर के पास अचानक ड्राइवर के ब्रेक लगाने पर कई गाड़ी आपस में जा टकराई। जिसके चलते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाल-बाल बची। हालाकि हादसे में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। हादसे की खबर सुनकर पार्टी कार्यकर्ता व सुरक्षा मे तैनात सुरक्षा गार्ड एक दम प्रियंका गांधी की तरफ दौड़े और उनका कुशल क्षेम जाना।
Meerut: नगर आयुक्त ने किया वार्डों का औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर कई कर्मचारियों का वेतन काटा
दरअसल, प्रियंका गांधी यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधानमंडल में नेता आराधना मिश्रा समेत तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ करीब साढ़े 11 बजे बिलासपुर के डिबडिबा गांव पहुंचेंगी। इसके बाद उनका कार्यक्रम ट्रैक्टर परेड में शामिल किसान की मौत होने पर उनके घर जाने का था। इसी कार्यक्रम के तहत कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी गुरुवार को रामपुर के लिए जा रही थी। जैसे ही उनका काफिला हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर पहुंचा तो गाड़ी में अचानक धुआं उठने लगा। जिसे देख ड्राइवर ने बिना कुछ सोचे समझे बीच हाइवे पर ब्रेक लगा दिए। गाड़ियों की स्पीड़ अधिक होने के चलते करीब दर्जनभर गाडियां एक दूसरे के पीछे जा लगी।
Meerut: नगर आयुक्त ने किया वार्डों का औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर कई कर्मचारियों का वेतन काटा
सूचना मिलते ही पुलिस की कई गाडियां मौके पर पहुंच गई। साथ ही क्षतिग्रस्त गाडियों को बीच से निकालकर प्रियंका के काफिले को आगे की और रवाना किया। बताया जा रहा है मृतक किसान नवरीत के घर पहुंचने को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क कर दिया गया है। एलआईयू की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेता के काफिले में करीब 500 गाडियां बताई जा रही है। दरअसल जिस किसान की मौत के यहां प्रियंका गांधी जा रही हैं। उसकी मौत 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान ट्रैक्टर पलटने से हुई थी। किसान को शहीद का दर्जा दिलाने व परिवार की आर्थिक मदद को लेकर राजनीति गर्म हैं।