meerut: अपने ही परिवार के सात लोगों को मौत के घाट उतारने वाली शबनम को जल्द ही फांसी लगने वाली है। शबनम को फांसी देने का काम भी चर्चित पवन जल्लाद को मिला है। हाल ही में निर्भया के दोषियों को भी पवन जल्लाद ने ही फांसी पर लटकाया था। पवन जल्लाद ने फासी देने वाली जेल स्थित का मुआयना भी किया है। शबनम को मथुरा जेल में फांसी दी जाएगी। जेल अधीक्षक ने इसकी पुष्टी कर दी है।
meerut: विधायक के पक्ष में आया प्रधान संघ, अधिकारियों को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या
दरअसल, अमरोहा निवासी शबनम ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने ही परिवार के 7 लोगों को सोते हुए धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया था। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल थे। हत्यारी शबनम फिलहाल मथुरा जेल में सजा काट रही है। शबनम के वकील ने राष्ट्रपति के यहां दया याचिका लगा रखी थी। जिसे राष्ट्रपति ने खारिज कर दिया है। राष्ट्रपति के यहां से दया याचिका खारिज होने के बाद शबनम को फासी देने की कवायद तेज हो गई है। जेल से मिली जानकारी के अनुसार शबनम को जेल में ही फांसी दी जाएगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। फांसी देने वाले स्थान को ठीक करा दिया गया है।
Meerut: भाजपा विधायक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
यूपी में एक ही जल्लाद
पूरे प्रदेश में फांसी देने वाला सिर्फ पवन जल्लाद ही है इसलिए तय माना जा रहा है शबनम को भी वही फांसी पर लटकाएंगे। पवन जल्लाद ने अभी तक सिर्फ पुरुष दोषियों को ही फांसी दी है। ये पहली बार होगा की पवन किसी महिला कैदी को फांसी पर लटकाएगा। जब पवन जल्लाद से बात की गई तो उन्होने बताया कि उन्हे मथुरा जेल प्रशासन ने बुलाया था। फांसीघर को ठीक कराने के लिए उन्होने जेल प्रशासन को बोल दिया है। बता दें कि हाल ही में पवन जल्लाद ने निर्भया हत्याकांड के चार आरोपियों को फांसी पर लटकाया था। पवन जल्लाद का यह पुश्तैनी काम है। जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया की फांसी देना तय हो चुका है। जल्द ही डेट भी फाइनल कर दी जाएगी।