
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की तबाही जा रही है। देश में कोरोना के विकराल रूप का आलम यह है कि दुनिया में कोरोना प्रभावित देश एक—एक कर भारत से पीछे छूटते जा रहे हैं। कोरोना मरीज के रोजाना 50 हजार से अधिक केस देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को भारत में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 16 लाख को भी पार कर गई है। वहीं, महाराष्ट्र कोरोना प्रभावित राज्यों की लिस्ट में पहले पायदान पर अपनी जगह बरकरार बनाए हुए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के गंभीर हालातों को देख मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 31 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। हालांकि लोगों की आवश्यक्ताओं को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन में कुछ ढील दी गई है।
25 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों को दें 5 करोड़ रुपए: सीएम योगी आदित्यनाथ
वहीं, महाराष्ट्र में बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा कोविड-19 जांच का रिकार्ड बन गया है। कोरोना वायरस के टेस्टों का 20 लाख को पार कर गया। यह आंकड़ा अभी तक देश के किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 20,21,437 जांच की गई। इनमें से 10,21,063 जांच सरकार की प्रयोगशालाओं में और 10,00,374 जांच निजी प्रयोगशालाओं में हुईं। इन जांचों में 407,877 मामले (20.18 फीसदी) पॉजिटिव पाए गए।