मेरठ। उत्तर प्रदेश में पत्रकारों पर लगातार हमले बढ़ते जा रहे हैं। बलिया में टीवी पत्रकार पर हमले के बाद अब ताजा मामला मेरठ से जुड़ा है। यहां एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि पत्रकार को गंभीर चोटें आई हैं। घटना मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृती विहार कॉलोनी की है। यहां बुधवार रात लगभग 10 बजे घर में घुसे दबंगों ने गली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वरिष्ठ पत्रकार नवीन सिंह घायल हो गए। जबकि उनके बड़े भाई अविनाश को सिर और आंख में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका अन्य साथी फरार हो गया।
Amroha: पर्यावरण सुरक्षा का केंद्र बनी SDM की कोर्ट, पौधे लगाने की शर्त पर मिल रही जमानत
धक्का-मुक्की करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी
पीड़ित पत्रकार नवीन ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने अपने आप को बीएसपी का नेता बताने वाला रविराज नाम के शख्स का उनके पास फोन आया था। फोन पर उसने बाहर मिलने की बात कही थी। रविराज से मिलने के लिए ने जैसे नवीन नीचे आए तो आरोपी ने उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर जब पत्रकार नवीन के भाई भी मौके पर पहुंचे तो कथित बीएसपी नेता उसके साथी ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोरोना काल में जान हथेली पर मानव सेवा में जुटे रहे अभियंता: कुशवाहा
पुलिस ने रविराज तो गिरफ्तार कर लिया
नवीन ने बताया कि पुलिस ने रविराज तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उनके दो साथ अंशु और प्रिंस अभी फरार चल रहे हैं। पत्रकार ने यह भी बताया कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं, वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं। पत्रकार ने मेरठ पुलिस ने अपने और अपने परिवार को जानमाल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।