gaziabad: क्षेत्र के मुरादनगर में उस वक्त कोहराम मच गया, जब बारिश के चलते श्मशानघाट का लेंटर भरभराकर नीचे गिर गया। लेंटर के नीचे चिता जलाने आए करीब 50 लोग दब गए। घटना स्थल पर चीखपुकरा मच गई। पुलिस ने रेस्कयु कर देर शाम तक 18 लोगों के शवों को निकाल लिया था। लेंटर के नीचे अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यु जारी है। दर्दनाक घटना से इलाके में कोहराम मचा meerut: जिला जेल में बंदी युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पहले पत्नी भी कर चुकी है आत्महत्या
अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे 100 से ज्यादा लोग
दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की रात को बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। उनके अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की अंतिम प्रक्रिया चल रही थी। पुजारी के आह्वान पर सभी लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े होकर आत्म शांति पाठ कर रहे थे। इसी दौरान एक तरफ की जमीन धंस गयी। परिणामस्वरूप दीवार नीचे बैठ गयी और लेंटर गिर गया। किसी को भागने तक का मौका नहीं मिला।
Meerut: कार ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, पहचान छिपाने का तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश
चीख पुकार के बीच कुछ लोग उसके अंदर ही मलबे में दब गए जबकि कुछ ने दौड़कर अपनी जान बचाई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। भवन ज्यादा पुराना नहीं था। आशंका है कि भराव की जमीन में भवन बना था। अधिक बारिश में मिट्टी बैठने से घटना हुई है। पुलिस मलबे से जीवित व मृत लोगों को निकालने में लगी है। घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छानबीन चल रही है।
UP में प्रदूषण की जांच भी हुई महंगी, 1 जनवरी से दोगुना चुकाना पड़ रहा जांच चार्ज
रेस्क्यु जारी
पुलिस के मुताबिक अभी तक 18 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 20 से ज्यादा घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। अभी मलबे में और लोग दबे होने की आशंका है। रेस्क्यु चल रहा है। वहीं अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मुरादनगर में हुए हादसे के कारण मेरठ दिल्ली हाइवे पर भयंकर जाम की स्थिति बन गई। दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे।
meerut: जिला जेल में बंदी युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पहले पत्नी भी कर चुकी है आत्महत्या